निःशुल्क चिकित्सा शिविर 20 अगस्त को
धौलपुर। जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर एवं रोटरी क्लब धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 अगस्त 2023 प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक श्याम कंपलेक्स गौरव पथ धौलपुर में विशाल सुपरस्पेशल्टी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए राजेंद्र मिठारवाल सीनियर लाइसेंस ऑफिसर एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने बताया की इसमें जेएनयू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ, हृदय एवं वक्ष रोग विशेषज्ञ ,न्यूरो फिजिशियन, मनोरोग विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ, एवं सीनियर फिजीशियन के द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा तथा निःशुल्क ब्लड प्रेशर ,ब्लड शुगर की जांच की जाएगी ।अतः अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेवे व जो भी मैरिज इन बीमारियों से पीड़ित हो अपनी पुरानी जांच पर्ची की रिपोर्ट साथ में लेकर आए।








Comments (0)