निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन
धौलपुर।आकाश अथॉरिटी, हल्ला बोल जन सरोकार मंच ,राष्ट्रीय जाट एकता मंच एवं इनर व्हील क्लब धौलपुर के तत्वाधान में को भार्गव वाटिका में निःशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें आगरा से आए डा विवेक फेसबाल हड्डी रोग विशेषज्ञ ,डा. ऋषभ प्रताप ,डा. दिलीप द्वारा मरीजों की जांच कर उनको सुबिधा प्रदान की। इस शिविर में निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श, शुगर की जांच ,हड्डियों की जांच, फिजियोथैरेपी परामर्श ,ब्लड प्रेशर की जांच एवं एक्स-रे की जांच की गई जिसमें काफी संख्या में लोगो ने फिर मैं आकर अपनी जांच करवाई डॉक्टर विवेक ने बताया कि आगे भी धौलपुर में इस प्रकार के शिविर लगाते रहेंगे जिससे लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले । इस दौरान हल्ला बोल जन सरोकार मंच संयोजक प्रमोद शर्मा, शिबिर स्टाफ केशबेद्र सिसोदिया,नितिन पाल , पप्पू कुशवाह, शंभू मिश्रा , लोकेश, रामकिशोर , रामसेबक राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








Comments (0)