Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

21 जून को राजाखेड़ा में लगेगा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण शिविर

21 जून को राजाखेड़ा में लगेगा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण शिविर Rajakhera
View story

21 जून को राजाखेड़ा में लगेगा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण शिविर

धौलपुर। आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण) राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले मेंधौलपुर जिले में 15 जून से 15 जुलाई तक सप्ताह में 2 दिन खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 21जून बुधवार को उपखंड राजाखेड़ा में पंचायत समिति दुकान संख्या 21 में खाद्य व्यापारियों के लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर लगाया जाएगा। जिसमें खाद्य, किराना परचून,दूध विक्रेता, डेयरी चीलर होटल, रेस्टोरेंट, चाट ठेले, मिठाई विक्रेता, कैटरिंग सर्विसेज, तेल मिल, फल सब्जी विक्रेता, अनाज के थोक एवं खुदरा विक्रेता लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि खाद्य पदार्थ व्यापारियों को लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन करवाना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अनिवार्य है। लाईसेंस व रजिस्ट्रेशन नहीं लेने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *