
धौलपुर।इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा आठ दिवसीय व्यवसायिक प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर (फर्स्ट एड ट्रेनिग) का समापन शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष माहिर हसन रिजवी के मुख्य अतिथ्य में हुआ।समापन समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रिजवी ने कहा कि मानव जीवन बहुत अमूल्य है, आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए फर्स्ट एड ट्रेनिग जरूरी है ,संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया। फर्स्ट एड की जानकारी घर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे घरों में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोका जा सके ।

समारोह में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी विमल भार्गव एवम् नरेंद्र तोमर ने कहा कि युवाओं को इसकी जानकारी होना आवश्यक है ,उन्हे फर्स्ट एड ट्रेनिग की आवश्यकता पर जोर दिया । सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शारीरिक फिटनेस के लिए युवाओं द्वारा जिम जाने का प्रचलन बढ़ रहा है अभ्यास करते समय आए दिन युवा आकस्मिक दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं, रेडक्रास द्वारा जिम संस्थानों के लिए निशुल्क फर्स्ट एड ट्रेनिग कार्यक्रम शीघ्र आयोजित किए जाएंगे जिससे जनहानि को रोका जा सके। संस्था द्वारा औद्योगिक इकाइयों,विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को फर्स्ट एड ट्रेनिग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शिविर में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. प्रज्ञादिप वर्मा, डॉ. विनोद गर्ग ने प्रशिक्षण दिया।आठ दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अस्थाई प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










