Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

वीरों का बलिदान दर्ज करने वाले शिला फलकम की स्थापना एंव पंच प्राण शपथ का आयोजन

वीरों का बलिदान दर्ज करने वाले शिला फलकम की स्थापना एंव पंच प्राण शपथ का आयोजन Dholpur
View story

वीरों का बलिदान दर्ज करने वाले शिला फलकम की स्थापना एंव पंच प्राण शपथ का आयोजन

धौलपुर।जिले में मेरी माटी मेरा देश अभियान गाँव स्तर से आगे बढ़कर अगले चरण में ग्राम पंचायतों पर मनाया गया। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन मेें जिले की 188 ग्राम पंचायतों में शहीदों के सर्वाेच्च बलिदान को स्मृति पटल पर रखने हेतु शिला फलकम की स्थापना की गई। मुठ्ठी भर मिट्टी लेकर जगह-जगह पंच प्राण शपथ ली गई। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। ‘मेरी माटी मेरा देश’ आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम होगा, जिसके तहत भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर ने बताया मेरी माटी मेरा देश अभियान की परिकल्पना आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है। अभियान के तहत 11 अगस्त को जिले की ग्राम पंचायतों में अमर शहीदों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन विभूतियों की स्मृति में जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख लगाए गये। इस अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा भी आयोजित की जाएगी। यह अमृत कलश यात्रा देश के कोने-कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *