Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जुलाई से होगी इंजीनियरिंग कॉलेज सत्र की शुरुआत, जिले के छात्रों को नही जाना पड़ेगा बाहर

जुलाई से होगी इंजीनियरिंग कॉलेज सत्र की शुरुआत, जिले के छात्रों को नही जाना पड़ेगा बाहर Dholpur
जुलाई से होगी इंजीनियरिंग कॉलेज सत्र की शुरुआत, जिले के छात्रों को नही जाना पड़ेगा बाहर
View story

जुलाई से होगी इंजीनियरिंग कॉलेज सत्र की शुरुआत, जिले के छात्रों को नही जाना पड़ेगा बाहर

धौलपुर । जिला मुख्यालय के राजकीय पीजी कॉलेज परिसर में जिले का बहुप्रतीक्षित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। जुलाई माह से कॉलेज का नियमित संचालन शुरू हो जायेगा जिसके बाद धौलपुर के विद्यार्थियो को इंजिनियरिंग करने बाहर नही जाना पड़ेगा। इसी क्रम सोमवार को जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने इंजिनियरिंग कॉलेज पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने इंजिनियरिंग कॉलेज में विद्युत कनेक्शन हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए साथ ही रोड लाइट व एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रिंसिपल इंजिनियरिंग कॉलेज ने अवगत करवाया की राजकीय पीजी काूलेज परिसर में 16 बीघा भूमि पर इंजिनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। कॉलेज निर्माण कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी द्वारा करवाया जा रहा है। प्रथम तल का संपूर्ण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय तल का भी 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है शेष कार्य जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। कॉलेज में 10 लेबोरेट्री ब्लॉक, 15 क्लास रूम, 30 फेकल्टी रूम, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी का निर्माण हुआ है। कॅालेज में 5 ब्रांच सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माइनिंग की 54- 54 सीट आवंटित हुई है। अगले सत्रा के लिए कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए भी प्रस्ताव भेजे जा चुके है।निरीक्षण के दौरान प्रिंसिपल इंजिनियरिंग कॉलेज डॉ. बी एल गुप्ता, आयुक्त नगर परिषद संतराम मक्कड़, एईएन महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *