धौलपुर l राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीति के तहत जिला प्रशासन एंव जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन 21 फरवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धौलपुर के सानिध्य में आयोजित किया जाना है जिसके अंतर्गत बेरोजगार आशार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा एंव एन0वी0सन्स प्रा0लि0, आर0 ई0 सी0 एल0, भोले बाबा मिल्क फूड इण्ड0, एमडाने प्रा0लि0, स्वीर हैल्थ केयर प्रा0लि0, एस्टीम हैल्थ केयर, हरवंश इण्ड0, वी0एस0एस0 स्टील इण्ड0, सहित अन्य स्थानीय कम्पनियों द्वारा आशार्थियों की भर्ती की जावेगी। जिला रोजगार अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जावेगी तथा शिविर में जिला उघोग केन्द्र व आरएसएलडीसी द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर स्किल्ड प्रशिक्षण के आवेदन पत्रा भरवाये जावेंगें। उन्होंने बताया कि समस्त बेरोजगार आशार्थी अपनी योग्यता सबंधी दस्तावेज तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन की पालना करते 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर धौलपुर में भाग लेेंवें।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए। - रेप और POCSO मामलों की सुनवाई तेज करने के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना पांच साल बढ़ी
केंद्र सरकार ने रेप और POCSO मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से आगे पांच साल के लिए जारी रखने की मंजूरी दी। - धनतेरस आज 6 नवंबर को: यम दीपदान और शुक्र प्रदोष का संयोग, जानें पर्व का धार्मिक महत्व
द्रिक पंचांग के अनुसार 6 नवंबर को धनतेरस, यम दीपदान और शुक्र प्रदोष व्रत का उल्लेख है। शहर के अनुसार तिथि और पूजा मुहूर्त में अंतर हो सकता है।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










