Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु एडीआर धौलपुर में हुआ डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु एडीआर धौलपुर में हुआ डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग शिविर का आयोजन Dholpur
View story

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु एडीआर धौलपुर में हुआ डोर स्टेप प्री-काउन्सलिंग शिविर का आयोजन

धौलपुर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 9 सितम्बर 2023 को संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष की “तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यालय धौलपुर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सुनीता मीणा द्वारा एडीआर परिसर में ‘‘डोर स्टेप प्री काउन्सलिंग’’ शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मुख्यालय धौलपुर पर स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकृति के प्रकरणों को चिन्हित कर इस प्री-काउंसलिंग में रखा गया। उक्त प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों के मध्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता मीणा द्वारा लोक अदालत की भावना से सुलह-समझाईश करते हुए राजीनामा के प्रयास किये गये।
प्री-काउन्सलिंग के दौरान न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर में लंबित एक प्रकरण में पक्षकारान के मध्य सचिव सुनीता मीणा व काउंसलर नेमीचंद अग्रवाल द्वारा प्री-काउंसलिंग की गई। सचिव सुनीता मीणा द्वारा पक्षकारान को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण के निस्तारण के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए पक्षकारों को राजीनामा हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया। पक्षकारों ने लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर प्रकरण में राजीनामा पेश किया गया। पक्षकारों की आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निस्तारण किया गया।
इस दौरान सचिन शर्मा, शान्तनु त्यागी, हितेश, शम्भूदयाल, पंकज कुमार, लीलाधर, राहुल, सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदीप शर्मा मौजूद रहे

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *