विधानसभा चुनाव में वाहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी ने DM मुरैना से की मुलाकात
धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी, धौलपुर एवं श्रीमान परिवहन आयुक्त परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग, जयपुर राजस्थान के द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत धौलपुर जिले में मतदान दलो, पुलिस एवं विधानसभा चुनाव सम्बन्धी अन्य कार्यों हेतु वाहन व्यवस्था को पूर्ण करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी धौलपुर को निर्देशित किया गया है साथ ही जिले में चुनाव सम्बन्धी वाहनो की मांग पूर्ण करने हेतु यातायात चुनाव प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। चूंकि जिले में बस एवं मिनी बस की पंजीकृत संख्या चुनाव हेतु मांग की गई संख्या के अपेक्षाकृत काफी कम है। वाहनो की मांग पूरी करने हेतु श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी, धौलपुर एवं परिवहन आयुक्त महोदया, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, जयपुर राजस्थान के निर्देशानुसार विजय कुमार मीना जिला परिवहन अधिकारी धौलपुर द्वारा शुक्रवार को प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मुरैना (म.प्र.) एवं स्थानीय ट्रासपोटर्स एवं बस ऑपरेटर्स के साथ मुरैना जाकर वाहनों की मांग की पूर्ति करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई तथा तत्पश्चात् वाहन स्वामियों को वाहनो की भुगतान राशि सही समय पर न होने की शिकायत की गई जिसके सम्बन्ध मे विजय कुमार मीना, जिला परिवहन अधिकारी, धौलपुर एवं अर्चना परिहार, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, मुरैना द्वारा संयुक्त रूप से अंकित अस्थाना, जिला निर्वाचन अधिकारी, मुरैना से विधानसभा चुनाव 2023 मे वाहनो की मांग की पूर्ति करवाने एवं वाहनो की भुगतान की समस्या को सुलझाने हेतु मुलाकात की गई। जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी, मुरैना द्वारा बताया गया कि मुरैना में चुनाव हेतु वाहन जिस स्थान से आयेगा उसी स्थान से उस वाहन को डीजल देकर भुगतान भी किया जायेगा एवं वाहन का पूर्ण भुगतान एक ही किश्त में करने हेतु एक कमेटी का निर्धारण किया गया जिसमे प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, मुरैना को सदस्य सचिव राजस्व विभाग एवं रसद विभाग को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है साथ ही धौलपुर जिले मे मतदान दिवस दिनांक 25.11.2023 को वाहनो की मांग की पूर्ति करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या नही होने के लिए सुनिश्चित किया है।








Comments (0)