Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन धौलपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन धौलपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह Dholpur
District level function to be organized on the occasion of Rajasthan Police Day at Police Line Dhaulpur
View story

राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन धौलपुर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह

धौलपुर।16 अप्रैल को जिला पुलिस धौलपुर द्वारा राजस्थान पुलिस दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रातः 7.00 बजे पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ पर सरेमोनियल परेड़ आयोजित की जायेगी। सरेमोनियल परेड़ के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस के अति-उत्तम सेवा चिन्ह हेतु सेवा अभिलेख के आधार पर चयन किये गये पुलिसकर्मियों को अति-उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये जायेगें| जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने बताया है कि इसके साथ ही कल जिले के सभी थानों पर 1-1 विद्यालयों के विधार्थियो का भ्रमण कराया जाकर उन्हें थानों की कार्यप्रणाली सहित अन्य कार्यों से अवगत कराया जाएगा और कल शाम के समय 7.00 बजे से 9.00 बजे तक पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों/अधिकारियों के परिजन/बच्चे/पुलिस से सेवानिवृत कर्मचारी/सीएलजी सदस्य/ मीड़ियाकर्मी आदि उपस्थित रहेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के प्रतिभाशाली बच्चे बच्चियों को भी सम्मानित किया जायेगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि 16.04.1949 को विभिन्न रियासतों की पुलिस का एकीकरण होकर राजस्थान पुलिस का गठन हुआ था । इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष से प्रतिवर्ष 16 अप्रेल को राजस्थान पुलिस दिवस के नाम से यह समारोह आयोजित किया जाता है। राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप कानून-व्यवस्था, शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है| इस सम्बंध में पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल का आयोजन किया गया|

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *