Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

जिला कलक्टर ने किया तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन Dholpur
View story

जिला कलक्टर ने किया तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन

धौलपुर।राज्य सरकार के टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत जिले भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू निषेध जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने तंबाकू निषेध जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं में तंबाकू की बढ़ती लत को रोकने के लिए 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। धूम्रपान और तंबाकू पदार्थों का सेवन न केवल स्वयं व्यक्ति को बल्कि उसके आस पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए हम स्वयं भी तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करे और अन्य को भी सेवन नही करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनूप सिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *