Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण Dholpur
View story

जिला कलक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बुधवार को दुर्गपुरा, नेकपुर, तथा मांगरौल में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नेकपुर में सुखराम के खेत के पास चल रहे पोखर खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान 22 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गए। उन्होंने श्रमिकों से भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्य स्थल पर पेयजल एवं फर्स्ट एड किट के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा के तहत दुर्गपुरा में पोखर खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर सड़क के ठीक किनारे से पोखर खुदाई कार्य होना पाया गया, जो इंजीनियरिंग खामी को इंगित करता है तथा सड़क मार्ग को दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनाता है, उन्होंने फौरी तौर पर सुरक्षा की दृष्टि से कार्य को बंद कराने के निर्देश दिये तथा अन्यत्रा कोई कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये। सरपंच को मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से सीमित गति के बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये। कार्यस्थल पर फर्स्ट किट भी दुरुस्त नहीं पाई गई जिस पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की।अगले क्रम में उन्होंने मांगरौल रोड़ पुल के पास पोखर डीसिल्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर श्रमिकों की गणना करवाई एवं श्रमिकों से भुगतान समय पर होने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मांगरौल में गार्डर वाली पोखर खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर बोर्ड नहीं लगा होना पाया गया जिस पर उन्होंने बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रमिकों से कार्य एवं भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान श्रमिकों की हाजिरी तथा उनके अनुरूप उपस्थिति की भी जांच की गई। निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, सहायक अभियन्ता मनरेगा अनिल शर्मा, बीडीओ राजकुमार वर्मा मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *