
धौलपुर । अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सतीश चंद्र द्वारा जिला कारागृह धौलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को कारागृह में मिलने वाली सुविधाओं जैसे भोजन, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल चिकित्सीय सुविधाएं व रसोईघर, बैरक इत्यादि की साफ-सफाई का जायजा लिया तथा कारागृह के बंदियों से रूबरू होकर उनके प्रकरणों से संबंधित जानकारी ली।जिला न्यायाधीश चंद्र ने बंदियों को बताया कि यदि किसी विचाराधीन बंदी का उसके प्रकरण में पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नहीं है तो ऐसे बंदी जेल अधीक्षक को अथवा संबंधित न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने पर न्यायालय को अवगत करावें तथा उनके माध्यम से नियमानुसार अधिवक्ता नियुक्ति हेतु विधिक सहायता का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर को भिजवायें, जिससे ऐसे बंदीगण की ओर से पैरवी हेतु प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध करवाया जा सके।इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता बंदी जिन्होने सजा के खिलाफ अपील नहीं की है और वह अपील करना चाहता है तो ऐसे बंदी को विधि अनुसार अपील करने का पूर्ण अधिकार है और ऐसे बंदी को भी अपील हेतु विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा, जिला न्यायालय के पी.ए मनोज वर्मा, प्राधिकरण के पी.ए विनीत गोयल, जेल अधीक्षक रामअवतार सहित कारागृह का स्टॉफ एवं बंदीजन मौजूद रहे ।
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
- बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के ओले गिरे, दुकानों में घुसा पानी
- 1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में हर साल 13 लाख मौतों का डरावना सच आया सामने
- 1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



