प्रदर्शन कर की शिक्षक भर्ती परिणाम घोषित कर नियुक्त देने की मांग
धौलपुर।अध्यापक भर्ती-2022 में पास हुए दो गुने भावी शिक्षकों द्बारा धौलपुर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माँग रखते हुए बताया अध्यापक भर्ती-2022 का अंतिम परिणाम निकालकर जल्द से जल्द नियुक्त देने की मांग की है। अभ्यर्थी शिवराम ने बताया कि पेपर हुए 6 माह बीत चुके हैं लेकिन इसका परिणाम नहीं जारी किया गया है।अब आचार संहिता घोषणा होने में अधिक समय नहीं है । अतः हम मांग करते है कि अंतिम परिणाम निकालकर जल्द से जल्द नियुक्ति की जाये है ।अगर सरकार जल्द से जल्द परिणाम नहीं निकालती है तो इसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावों में भुगतान पड़ेगा और अभ्यर्थी बहुत जल्द उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हो रहे हैं । इस दौरान शिक्षक अभ्यार्थी शिवराम ,लोकेंद्र ,ज्ञानी कंषाना,प्रशांत जाट ,मानु जाट ,नीरज कुशवाह ,
मोहित ,अजय ,मनीष ,श्री भगवान ,सीताराम ,मनोज बघेल , गणेशी ,अफ़रोज़ ,सुमित शर्मा आदि ने जल्द से जल्द परिणाम व नियुक्ति की मांग की है ।








Comments (0)