Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

प्रिये नया साल बन आना

प्रिये नया साल बन आना Gwalior
View story

प्रिये नया साल बन आना

  सारे मौसम सभी ऋतुओं को संग ले आना।
       प्रिये तुम नया साल बन के मेरे घर आना। 

सर्दियों में मेरे सीने से लिपट जातीं हैं,
जब ठिठुरती हुई यादें तुम्हारी आतीं हैं,
प्यार की गुनगुनी सी धूप संग ले आना,
प्रिये तुम नया साल बन के मेरे घर आना।
सारे मौसम सभी ऋतुओं को संग ले आना।

जब भी आते थे तो फागुन की तरह आते थे,
अपनी सतरंगी यादें छोड़ चले जाते थे।
मिलन की सुबह शाम रात संग ले आना,
प्रिये तुम नया साल बन के मेरे घर आना।
सारे मौसम सभी ऋतुओं को संग ले आना।

याद जब आती तेरे हाथों की वो गर्म छुअन,
शीत लहरों से विरह अग्नि में जलता है बदन,
झूमती गाती बहारों को संग ले आना।
प्रिये तुम नया साल बन के मेरे घर आना।
सारे मौसम सभी ऋतुओं को संग ले आना।

देखो आ कर मेरी भीगी हुई पलकों को उठा,
प्यासे कजरारे नैन बन गये महावट की घटा,
बिन तुम्हारे बिताये युग भी संग ले आना,
प्रिये तुम नया साल बन के मेरे घर आना।
सारे मौसम सभी ऋतुओं को संग ले आना।

——+——–+———+——
गीतकार – अनिल भारद्वाज एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *