Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की तैयारियां करें पूर्ण – जिला कलक्टर

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की तैयारियां करें पूर्ण – जिला कलक्टर Dholpur
View story

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना की तैयारियां करें पूर्ण – जिला कलक्टर

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि 10 अगस्त से शुरु होने वाली इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर रविवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में इन्दिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजना की तैयारियों को लेकर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए लाभार्थियों की प्रतिदिन के आधार पर लघु सूची तैयार कर लाभार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया जाए साथ ही आशा, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों के शिविर में समय के आधार पर स्लॉट निर्धारित कर पर्ची भिजवाई जाये। उन्होंने कहा कि योजना के संचालन के लिए आयोजित शिविरों का प्रचार प्रसार करें तथा लाभार्थी वर्ग के स्थानों पर विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने शिविर स्थान का चयन, शिविरों का कैलेण्डर अपडेट, शिविर संचालन के लिए प्रशिक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *