Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण की क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण की क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन Dholpur
View story

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण की क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

धौलपुर। शिक्षा में बेहतरी लाने के लिए शिक्षा विभाग एवं सरकार के द्वारा कई प्रकार के नवाचारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए कई प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में डाइट प्राचार्य महेश कुमार मंगल की अध्यक्षता में क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह का आयोजन हुआ। एसआरजी अतुल चौहान ने कार्यशाला में आये संभागियों को ध्वनि जागरूकता,डिकोडिंग, शब्द भंडार,धारा प्रवाह रूप से पढ़ना,उपचारात्मक शिक्षण,सीसीई,एसआईक्यूई, निदानात्मक परीक्षण,प्रिंट रिच जागरूकता ,योजना एवं प्रबंधन सहित अन्य नवाचारी गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।
ज्ञान संकल्प पोर्टल पर डीईओ के समक्ष 40 एमटी ने दान किये 100-100 रुपये-जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार मंगल के समक्ष 40 केआरपी ने 100-100 रुपये ज्ञान संकल्प पोर्टल पर डोनेट किये । उन्होंने जिला रैंकिंग सुधार हेतु 12 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। व्याख्याता डाइट महेश कुमार गोयल ने भी शिक्षा में नवाचार की गतिविधियों के बारे में संभागियों से चर्चा कर जानकारी दी। इस अवसर पर योजना एवं प्रबंधन प्रभाग के रामदीन शर्मा,एसआरजी अतुल चौहान,एमटी भगवान सिंह मीना,दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष परमार,राजेश शर्मा, महाराज सिंह,अशोक शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *