चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित लाभार्थियों का पंजीकरण करवाने हेतु करे प्रेरित – चेतन चौहान
धौलपुर।चिकित्सा विभाग के अंतर्गत चल रही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व विभागीय गतिविधियों की प्रगति के सम्बंध में जिला स्वास्थ्य समिति समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक के दौरान नियमित टीकाकरण, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा व जाँच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना , निरोगी राजस्थान, जननी शिशु सुरक्षा योजना, राजश्री योजना, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान सहित विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा कर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी टीकाकरण कार्यक्रम के नियमित मॉनिटरिंग करें। टीकाकरण सत्रा लगाने से पूर्व आशा सहयोगिनी के माध्यम से क्षेत्रा में टीकाकरण से वंचित बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने आशान्वित जिला कार्यक्रम के अंतर्गत केपीआई इंडिकेटर्स के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए ताकि नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में जिला उच्च स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से सोनोग्राफी सेंटर्स की जांच करना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण से वंचित लाभार्थियों का इस योजना में पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना तथा जांच योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। एमएनडीवाई के अंतर्गत दवाओं की उपलब्धता तथा पर्चाे का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए। विभागीय गतिविधियों में कमजोर प्रगति वाले चिकित्सा संस्थाओं को सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा तथा राजश्री योजना की समीक्षा करते हुए लंबित भुगतानो का शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। माह के प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले शक्ति दिवस तथा माह की 9, 18 तथा 27 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्राी मातृत्व अभियान सुरक्षित मातृत्व अभियान के बारे में महिला स्वयं सहायता समूहों को जानकारी देने के निर्देश दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पीपीआईयूसीडी की शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांस अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों की निमोनिया स्क्रीनिग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभी चिकित्सा संस्थान प्रभारी दिए गए निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार रिपोर्ट लाना सुनिश्चित करें।बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा ने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमो की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चेतराम मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 गौरव मीणा,डीपीएम शशांक वशिष्ठ, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. रिचा बैंजल सहित समस्त बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, बीपीएम तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।
मुखबिर योजना पोस्टर का हुआ विमोचन
- SEBI ने विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान की, 3 दिसंबर से लागू होंगे नए नियमSEBI ने पात्र NRI, OCI और विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों के लिए डिजिटल KYC और वीडियो वेरिफिकेशन की सुविधा आसान की है। नए नियम 3 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
- ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत को पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम गोल्ड, चीन को पछाड़कर शीर्ष स्थानदोहा में ISSF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम ने 1659 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 82.32% मतदान, 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में लगभग 82.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। - केंद्र ने राज्यों को पहले जारी किए ₹1.09 लाख करोड़, राजस्थान के खाते में आए ₹6,460 करोड़केंद्र सरकार ने 5 नवंबर को राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की ₹1,09,019 करोड़ की किस्त अग्रिम जारी की। इसमें राजस्थान को ₹6,460 करोड़ मिले।
- दो से अधिक बच्चों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी पर फिर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, बड़ी बेंच को भेजा मामलासुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों की अयोग्यता से जुड़े 2003 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



