Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

रक्तदान शिविर का आयोजन,कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदान शिविर का आयोजन,कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित Dholpur
View story

रक्तदान शिविर का आयोजन,कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित

धौलपुर।श्री माँ रैहनावाली भक्त सेवा समिति धौलपुर के तत्वाधान में 13 वा वार्षिक उत्सव एव सर्वसमाज का 9 वा विशाल रक्तदान शिविर अग्रसेन सेवा सदन स्टेशन रोड़ धौलपुर मे आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर की शुरुआत प्रमुख चिकित्सालय अधिकारी डॉ. समरवीर सिकरवार द्वारा मॉं रेहना वाली को के समक्ष दीप प्रज्वलित ,पूजा अर्चना के साथ की गयी। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी रक्तदाओ को पटीका पहनाकर सम्मान किया गया साथ ही उपहार भेंट किया गया। एव धौलपुर की स्वयंसेवी संस्थाओं को भी पट्टिका पहना कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में धौलपुर जिले में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसायटी बाड़ी ,मुस्लिम ब्लड फाउंडेशन बाड़ी ,अग्रोहा फ्रेंड्स क्लब मनिया, ब्लड 24 × 7 हेल्प धौलपुर , आओ रक्तदान करे ग्रुप, रणछोड़ सेवा समिति, श्याम भक्त मंडल, अग्रवाल युवा मंडल, धौलपुर ब्लड बैक, अर्पण ब्लड बैंक, आदि संस्थाओं को सम्मानित किया गया। शिविर मे कुल 152 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *