Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा विजयी

नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा विजयी Dholpur
View story

नगर परिषद उपचुनाव में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा विजयी

धौलपुर । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 में रविवार को हुए वार्ड पार्षद के उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्य प्रकाश शर्मा ने जीत हासिल की है। सोमवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर को 4 मतों से हरा दिया। आपको बता दें वार्ड 7 के पार्षद गणेशीलाल कुशवाह की कुछ महीने पहले करंट लगने से मौत हो गई थी जिससे वार्ड 7 का पार्षद पद रिक्त चल रहा था। जिसके चलते रविवार को हुए उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें भाजपा के सत्यप्रकाश शर्मा को सर्वाधिक 225 मत मिले।जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बहादुर सिंह को 221 मत मिले। उप जिला अधिकारी अनूप सिंह ने बताया 4 मतों से जीत हासिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्य प्रकाश को बार्ड 7 का पार्षद प्रमाण पत्र दिया गया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *