Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा ने गांव गांव जाकर किया महाजनसंपर्क अभियान

भाजपा ने गांव गांव जाकर किया महाजनसंपर्क अभियान Dholpur
View story

भाजपा ने गांव गांव जाकर किया महाजनसंपर्क अभियान

धौलपुर ।विधानसभा क्षेत्र के टेहरी मंडल में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीनिवास शर्मा के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया और मोदी शासनकाल में आमजन के लिए लाई गई लाभकारी योजनाओं के फायदे से जनता को अवगत कराया गया । हरिनिवास शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी लोगों को आवास मिले हैं, महिला को उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन निशुल्क मिला है, किसान भाइयों के लिए किसान सम्मान निधि शत प्रतिशत खाते में आ रही है, हर घर नल योजना का लाभ मिल रहा है यह सभी योजनाएं आम जनता के लिए हितकारी हैं।इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं टेहरी मंडल के कार्यकर्ताओ ने गांव गांव एवं मुख्य बाजार मैं जाकर सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विजेंद्र त्यागी, हेमंत त्यागी, हरिओम त्यागी,राकेश शर्मा, रामवीर, रमेश ,रामप्रकाश जाटव,अतेंद्र जाट विमल पाराशर कृष्णा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *