धौलपुर। चंबल लिफ्ट सिंचाई से पेयजल योजना में कार्य कर रहे ठेकेदारों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन देकर भुगतान कराये जाने की मांग की है। ठेकेदारो ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में महत्वकांक्षी चंबल लिफ्ट सिंचाई पेयजल परियोजना का कार्य जीवीपीआर कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है ।जिससे राजाखेड़ा क्षेत्र के लाखों लोग लाभान्वित होंगे वर्तमान में कंपनी द्वारा जिन ठेकेदारों के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है उन ठेकेदारों को वर्ष 2019 से भुगतान ना होने के कारण ओवरड्यू चल रहा है ।ऐसे में ठेकेदारों की जमा पूंजी मजदूरों के वेतन में भुगतान की जा चुकी है। अब स्थिति यह है कि ठेकेदारों का भुगतान ना होने के कारण ठेकेदारों कार्य बंद करने जा रहे हैं । जिसको लेकर ठेकेदार गोस्वामी कंस्ट्रक्शन, देवेंद्र कुमार शर्मा, एसएस आईपीएल, नेहा वइल्डकआं, कोबाटी इंफ्रा, राजवीर सिंह, एस एल इन्फ्राट्रक्चर , पवन कंस्ट्रक्शन, पंकज शर्मा व रंजीत सिंह ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया है। साथ ही ठेकेदारों द्वारा विधायक राजाखेड़ा विधायक धौलपुर अधिशासी अभियंता जल संसाधन व अधीक्षण अभियंता जल संसाधन को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है।













Comments (0)