
भामाशाह सम्मान एवं वार्षिक उत्सव का खरगपुर में आयोजन हुआ
धौलपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरगपुर में भामाशाह सम्मान समारोह वार्षिक उत्सव बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया जिसमें भामाशाह हरिओम गोयल द्वारा विद्यालय के छात्रों को 25 हजार रुपये के स्वेटर वितरित किए गए । विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र रावत द्वारा विद्यालय के सौंदर्य करण के लिए एक लाख रुपए खर्च किए गए । कार्यक्रम में सीबीईओ दामोदर लाल मीणा द्वारा सभी भामाशाह का सम्मान किया गया गांव वालों को भी विद्यालय दान देने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों को विद्यालय समय पर भेजने एवं नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसीबीईओ सविता सिंह द्वारा शैक्षिक उन्नयन का संदेश दिया संस्था प्रधान सुरेंद्र रावत को विद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए सम्मानित किया कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रोहित विष्ठ उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर अति मार्मिक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों व भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रणवीर मीणा, नवीन कुमार, राजवीर यादव सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भामाशाह सम्मान एवं वार्षिक उत्सव का खरगपुर में आयोजन हुआ
- 1 बड़ा प्रशासनिक कदम: बाड़ी के बहादुरपुर में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं, चोकपुरा सड़क विवाद पर PWD को दिए सख्त निर्देश
- 1 ऐतिहासिक चौपाल: ‘स्मार्ट विलेज’ धनोरा में बीती रात लगा जनता दरबार, मंत्री जवाहर सिंह बेढम और कलेक्टर ने सुनीं कड़वी सच्चाइयां, स्कूल भवन पर दिया सख्त निर्देश
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम की बड़ी लापरवाही, वार्ड 30 रसूलपुर में जलभराव से त्रस्त जनता ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
- 1 बड़ा जनाक्रोश: फिरोजाबाद नगर निगम पर फूटा महिलाओं का खौफनाक गुस्सा, जलभराव और कच्ची गलियों से त्रस्त जनता का अनिश्चितकालीन धरना
- 1 खौफनाक रहस्य: बाड़ी के मैडोना जंगल में मिला साधु का क्षत-विक्षत शव, 15 दिन में तीसरी अज्ञात लाश मिलने से फैली भीषण दहशत
Arms Act bari news Bari News in Hindi Bari Road Accident Baseri News Crime News Dholpur Crime News Dholpur Local News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur News in Hindi Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV DLP News TV Dlp NewsTv Firozabad Crime News Firozabad News in Hindi Job In Dholpur Off The News Police Action Rajakhera News Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Safety sarmathura news SP Vikas Sangwan Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Weather Update एसपी विकास सांगवान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर क्राइम न्यूज़ धौलपुर न्यूज धौलपुर न्यूज़ धौलपुर पुलिस धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़ बाड़ी न्यूज़ बाड़ी सड़क हादसा राजस्थान न्यूज़

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




