
भार वाहनो के स्वामियो को वार्षिक टैक्स जमा कराने के लिए 15 मार्च तक का समय है। 15 मार्च के बाद परिवहन विभाग सख्ती करेगा, फिर टैक्स के साथ जुर्माना राशि भी चुकानी होगी। टैक्स जमा कराने की अन्तिम तिथि 15 मार्च है। जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने बताया कि 15 मार्च रात्रि से टैक्स जमा नही कराने वाले वाहनो पर शिंकजा कसा जायेगा तथा ऐसे वाहनो के खिलाफ 15 मार्च 2023 के पश्चात् सघन चैकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जायेगी। वाहनो को सीज कर टैक्स और जुर्माना राशि भी वसूली जायेगी। जिला परिवहन कार्यालय धौलपुर मे भार वाहनो के कर जमा कराने हेतु अतिरिक्त कैश काउन्टर खोले गये है। उक्त काउन्टरो पर शनिवार व रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाशो के दिन कार्यालय समय पश्चात् तक भी भार वाहनो का कर जमा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समस्त भार वाहन स्वामी अपने भार वाहनो का अग्रिम टैक्त पैनल्टी एवं प्रशमन राशि से बचने के लिए 15 मार्च तक आवश्यक रूप से जमा करावे। उन्होंने बताया कि लगभग 1540 भार वाहनो का पिछले कुछ वर्षो का कर भी बकाया है। राज्य सरकार 31 दिसंबर 2022 से पूर्व के बकाया करो को 15 मार्च तक जमा कराये जाने पर पेनल्टी आदि मे छूट का प्रावधान किया है, साथ ही खनिज विभाग द्वारा जारी ई रवन्ना के ओवरलोड माल भरने के 31 जनवरी 2023 तक जारी किये गये चालानो की जुर्माना राशि को 25 प्रतिशत से 95 प्रतिशत तक कम किया गया है।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान










