लाभान्वितों को समय पर मिले उड़ान योजना, बाल गोपाल, पोषाहार जैसी योजनाओं का लाभ-डीएम
धौलपुर।व्यक्तिगत लाभ की विभिन्न योजनाओं के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित करने हेतु जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत उड़ान योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मिड डे मील, यूनिफॉर्म वितरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत उड़ान योजना, पूरक पोषाहार वितरण की प्राप्ति एवं वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त प्राप्त सामग्री के प्राप्ति और वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभान्वित को समय पर सामग्री उपलब्ध कराई जावे।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा देवी,उपनिदेशक महिला बाल विकास भूपेश गर्ग,जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद शर्मा सभी उपखण्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा सीडीपीओ उपस्थित रहे।









Comments (0)