बसेड़ी में घर घर जाकर चलाया नव मतदाता अभियान
धौलपुर । जिले की बसेड़ी विधानसभा में नव मतदाता अभियान के द्वितीय चरण में घर घर जाकर के नव मतदाता अभियान में युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जिसमे भाजपा सह संयोजक बबलू कोली ने जनसंपर्क किया गया l संयोजक नव मतदाता अभियान राधेश्याम जगरिया नव मतदाता टीम के साथ गांवों पंचायत के अतरसुमा, रैवियापुरा, गूलर का पुरा ,मिर्जापुर ग्राम पंचायत रतनपुर, गुलावली एकटा ,बोरोली, कुनकुटा ममोधन पिपईपुरा नोनेरा सलेमपुर आदि पंचायतों में घर घर पहुंच कर जनसंपर्क किया।इस दौरान बसेड़ी विधानसभा संयोजक राधेश्याम जगरिया ने अभियान को सफल बनाने के लिए जुट जाने को कहा कि यह अभियान भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए निर्णायक रहेगा और युवाओं को आगे लाने का हर संभव प्रयास करेंगे । बबलू कोली ने कहा के हमें पार्टी के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और युवाओं की पार्टी के हर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और हम सब मिलकर के 2023 में बसेड़ी में भाजपा का विधायक बनाएंगे।इस दौरान , ब्रजकिशोर, राम ब्रिज परमार, सुनील शर्मा ,रामजीलाल कुशवाह, उदयवीर परमार ,विष्णु सिंह परमार, बृजेश परमार , गिरीश जगरिया,भगवती शर्मा आदि मौजूद रहे।
- धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
धौलपुर नगर परिषद के शरद महोत्सव के पहले दिन मेला परिसर में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। वृंदावन के भजन गायक कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 28 नवंबर को उपप्रधान चुने गए। उपलब्ध परिणाम सूची के अनुसार धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा में कांग्रेस-भाजपा के साथ बसेड़ी में निर्दलीय तथा सैंपऊ में भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।















Comments (0)