
बालिका दिवस और वार्षिकोत्सव समारोह का किया आयोजन
बसेड़ी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बसेड़ी में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार वार्षिकोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सेवानिवृत जिला शिक्षाधिकारी केदार गिरी रहे, विशिष्ट अतिथि अग्रवाल समाज अध्यक्ष अशोक गर्ग, अग्रवाल समाज युवा प्रदेश सचिव रवि गोयल, सेवानिवृत उपखंडाधिकारी बृजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त तहसीलदार चंद्रपाल सिह, समाजसेवी विनोद परमार , राजेश कुमारी वर्मा, लोकेश सोनी रहे। आमंत्रित अतिथि के रूप में प्रेमप्रकाश शर्मा, केदार नगर, नौशाद खान, साधना पाराशर रही।अध्यक्षता ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मायाराम शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। संस्था प्रधान संजीव कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में सहयोग देने वाले भामाशाहों एव उपस्थित अतिथियों का माला व स्वाफ़ा पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में उपस्थित अतिथियों को प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय परिसर में भवन की कमी से अवगत कराया और कस्बे के बीच खाली पड़ी पुरानी तहसील परिसर में विद्यालय के लिये भूमि आवंटन कराने की बात रखी जिस पर उपस्थित सभी अतिथियों ने कहा कि इसके लिए सर्वसमाज द्वारा भूमि आवंटन के लिए उच्चाधिकारियों व विधायक से मिलकर ज्ञापन दिया गया है इसके लिए प्रशासन द्वारा जल्द ही भूमि स्वीकृति कर पट्टा जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
इस दौरान भामाशाह बरई सरपंच शेरसिह द्वारा विद्यालय प्रांगण का फर्श कराने की घोषणा की गई, विद्यालय विकास के लिए विनोद सिंह द्वारा 5100 रूपये राशि दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही विद्यालय की मंजू खटीक को श्रेष्ठ कार्य के लिए तथा कमल सिंह मीणा को सराहनीय सेवा हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह एवं अतिथियों के द्वारा विद्यालय प्रशासन को आश्वस्त किया कि विद्यालय के विकास में कभी कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।इस अवसर पर पीतम सिंह जादौन, चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र सिंह, राहुल पाठक, लाखन सिंह मीणा, कुंजलता वर्मा, चमन मीणा, सीमा तोमर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया।

बालिका दिवस और वार्षिकोत्सव समारोह का किया आयोजन
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
Arms Act bari news Bari News in Hindi Bari Road Accident Baseri News Crime News Dholpur Crime News Dholpur Local News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur News in Hindi Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV DLP News TV Dlp NewsTv Firozabad Crime News Firozabad News in Hindi Hindi Local News Job In Dholpur Off The News Police Action Rajakhera News Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Safety sarmathura news SP Vikas Sangwan Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Weather Update एसपी विकास सांगवान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर क्राइम न्यूज़ धौलपुर न्यूज़ धौलपुर पुलिस धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़ बाड़ी न्यूज़ बाड़ी सड़क हादसा राजस्थान न्यूज़

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



