
भाजपा द्वारा आयोजित आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में 370 छात्रों ने लिया भाग
धौलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों से 27 जनवरी को चर्चा से पूर्व पूरे देशभर के छात्रों में जोश और उत्साह भरने के लिए आर्ट एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया जा रहा है ।आज भारतीय जनता पार्टी धौलपुर द्वारा जिले के आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आर्ट एंड पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें 370 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाग मिले लेने वाले छात्रों में से पांच सदस्यों की निर्णय कमेटी द्वारा श्रेष्ठ पेंटिंग बनाने वाले छात्रों का चयन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ मनोज राजोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा, शिक्षण संस्थान के निदेशक वीरेंद्र कुमार त्यागी, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल,ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक बहादुर सिंह जाट, युवा नेता जयवीर पोसवाल, विधानसभा धौलपुर सह प्रभारी विजय त्यागी, राजवीर सिंह राजावत, सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में चयनित छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ मनोज राजोरिया ने कहा हमारे जीवन में परीक्षा हर पल और हर घड़ी रहती हैं हमें किसी न किसी रूप में परीक्षा से गुजरना होता है। ठीक उसी प्रकार छात्रों को भी पढ़ाई करते हुए परीक्षा देनी होती है। जिस प्रकार हम अपने पसंदीदा त्योहारों से पूर्व उत्साहित होते हैं। ठीक उसी प्रकार परीक्षा भी एक त्योहार हैं। और हमें नर्वस नहीं होकर उत्साहित होकर परीक्षा को देना चाहिए। प्रतिभागी छात्रों में से छात्रा ने पूछा सांसद महोदय चुनाव भी आपके लिए एक तरह से परीक्षा है। क्या आप चुनाव से पहले नर्वस नहीं होते हैं ? जवाब देते हुए सांसद महोदय ने कहा निश्चित तौर पर चुनाव हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। लेकिन हम चुनावों को एक चुनौती के रूप में लेते हैं ठीक उसी प्रकार उत्साहित रहते हैं जिस प्रकार किसी त्योहार से पूर्व, उत्साह और संकल्प के साथ हम चुनाव मैदान में उतरते हैं और विजय हांसिल करते हैं।
जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा ने संबोधित करते कहा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम अनुपम और अनूठा कार्यक्रम है जो छात्रों में जोश और उत्साह भरने का काम करता है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री जी का छात्राओं को यह मूल मंत्र संजीवनी के रूप में कार्य करता है। कार्यक्रम संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल ने कहा आगामी 27 जनवरी को आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों के साथ सीधा संवाद परीक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा सभी छात्र छात्राएं और अभिभावक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सहभागी बने।
संस्था निदेशक वीरेंद्र कुमार त्यागी ने आए हुए अतिथियों और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। हमें परीक्षा को मील के एक पत्थर की तरह लेना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल, सह संयोजक सुरेश कौशिक, राजवीर सिंह राजावत,जयवीर पोसवाल, राजकुमार गुर्जर, प्रधानाचार्य अनीता त्यागी, व्यवस्थापक प्रिया त्यागी, सहित विद्यालय शिक्षक सम्मिलित हुए।कार्यक्रम संचालन विजय त्यागी ने किया ।
भाजपा द्वारा आयोजित आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में 370 छात्रों ने लिया भाग

भाजपा द्वारा आयोजित आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में 370 छात्रों ने लिया भाग
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
Arms Act bari news Bari News in Hindi Bari Road Accident Baseri News Crime News Dholpur Crime News Dholpur Local News Dholpur News Dholpur News Channel Dholpur News in Hindi Dholpur Rajasthan News Update DlpnewsToday DLPNewsTV DLP News TV Dlp NewsTv Firozabad Crime News Firozabad News in Hindi Hindi Local News Job In Dholpur Off The News Police Action Rajakhera News Rajasthan News Rajasthan Police Republic Day Road Safety sarmathura news SP Vikas Sangwan Tallakhas Private Limited Today Dholpur News Today Special Weather Update एसपी विकास सांगवान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना धौलपुर धौलपुर क्राइम न्यूज़ धौलपुर न्यूज़ धौलपुर पुलिस धौलपुर समाचार पुलिस जांच में जुटी फिरोजाबाद क्राइम न्यूज़ बाड़ी न्यूज़ बाड़ी सड़क हादसा राजस्थान न्यूज़

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



