Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

अटल भूजल पख़वाडा के अंर्तगत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अटल भूजल पख़वाडा के अंर्तगत सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन New Update
View story

धौलपुर।जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई धौलपुर के द्वारा अटल भूजल पखवाड़े के अंतर्गत धौलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरानी छावनी में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में अटल भूजल योजना के कृषि विशेषज्ञ राम किशोर गोस्वामी द्वारा वर्षा मांपी यंत्र, जल सुरक्षा निर्माण योजना में समुदाय की भूमिका एवं जल संरक्षण ,फसल पद्धति में बदलाव और जल के प्रति व्यवहार परिवर्तन के बारे में बताया l अटल भूजल योजना के आईईसी विशेषज्ञ कल्याण सिंह द्वारा जन भागीदारी से हर पंचायत के लिए जल सुरक्षा योजना तैयार करना और महिलाओं की भागीदारी के बारे में बताया गया साथ ही वंचित समूहों का जुड़ाव और कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने तथा इसके साथ-साथ बारिश के पानी को एकत्रित करने के उपाय बताएं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ VWSC सदस्य एवं ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *