Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

रेसा वीपी धौलपुर के अशोक कोठारी जिला अध्यक्ष ओमवीर शर्मा जिला मंत्री निर्वाचित

रेसा वीपी धौलपुर के अशोक कोठारी जिला अध्यक्ष ओमवीर शर्मा जिला मंत्री निर्वाचित Dholpur
View story

रेसा वीपी धौलपुर के अशोक कोठारी जिला अध्यक्ष ओमवीर शर्मा जिला मंत्री निर्वाचित

धौलपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा संघ (उप प्राचार्य) रेसा वीपी के चुनाव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा धौलपुर में निर्वाचन अधिकारी नरेश जैन की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें सभाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ,जिला अध्यक्ष अशोक कोठारी, जिलामंत्री ओमवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष लखन चंद अग्रवाल , संगठन मंत्री लक्ष्मण सिंह , मीडिया प्रभारी सुमित पाराशर, प्रचार मंत्री बनै सिंह संयुक्त बैठक द्वारा निर्विरोध निर्वाचित हुए। बैठक में शेखर कंचन,दुर्गेश कुमार मीणा, मनोज भट्ट,संपत राम मीना , शैलेंद्र सक्सेना आदि उपप्राचार्य एवम विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष रेसला चेतराम राम सिंह जादौन एवं जयप्रकाश गुर्जर उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर के निर्देशन पर जिले की कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया है। चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। रेसला के पदाधिकारियों ने रेसा वीपी की कार्यकारिणी निर्वाचित होने पर हर्ष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अशोक कोठारी और जिला मंत्री ओमवीर शर्मा ने कहा कि वे उप प्राचार्य पद के हितों को ध्यान में रखकर निरंतर जिले के सभी उपप्राचार्यों से समन्वय स्थापित कर उनके हितों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे और प्रांतीय कार्यकारिणी तक उपप्राचार्य की समस्याओं को पहुंचाने और समाधान कराने का प्रयास करेंगे अंत में राजेश उपाध्याय सभाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *