Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

शक्ति दिवस पर हुई एनीमिया की जांच एवं उपचार

शक्ति दिवस पर हुई एनीमिया की जांच एवं उपचार Dholpur
View story

शक्ति दिवस पर हुई एनीमिया की जांच एवं उपचार

धौलपुर।अनीमिया मुक्त राजस्थान की संकल्पना साकार करने हेतु जिले भर में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों,आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों में मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्राी माताओं में खून की कमी दूर करने के लिए स्क्रीनिंग, जांच, उपचार संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने बताया जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में आज शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, गर्भवती महिलाएं व धात्राी माताओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आँगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज करने का कार्य किया जाता है। आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 उस आईएफए सिरप पिलाने, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाने का कार्य किया जाता है। अभियान में 10 से 19 वर्ष समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई जाती है। जिले को अनीमिया मुक्त बनाने की दिशा मे इस अभियान का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *