
15 से 19 फरवरी तक लगेगा अमृता हाट मेला
धौलपुर l महिला स्वयं सहायता समूहों के विपणन कौशल को बढ़ाने तथा आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तर पर जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 19 फरवरी तक अमृता हाट मेले का आयोजन मचकुंड रोड मेला ग्राउंड पर किया जायेगा। हाट मेले की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने हाट मेले के दौरान पेयजल, बिजली, चिकित्सा और कानून व्यवस्था व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मेले के दौरान चिकित्सा अधिकारी मय एम्बुलेंस तथा आवश्यक दवाओ के साथ दो पारियों में नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाट मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति हेतु अस्थायी विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिए। नगर परिषद द्वारा मेला मैदान में चल शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए साथ ही रखने के निर्देश दिए।उन्होंने दौरान साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने वाले होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए साथ ही हाट मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने हाट मेले में भोजन व्यवस्था के लिए अस्थाई इंदिरा रसोई काउंटर लगाने के निर्देश दिए ताकि आमजन को कम दाम पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। बैठक के दौरान उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग ने अवगत करवाया कि हाट मेले में स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए 50 स्टॉल लगाए जायेंगे इसके अतिरिक्त अन्य विभागो के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। जिससे मेले में सभी विभागो की सहभागिता रहेंगी। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव, उपखंड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा, उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भूपेश गर्ग, अधिशाषी अभियंता नगर परिषद बृजमोहन सिंघल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










