धौलपुर। जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय अमृता हाट मेले का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने कहा कि अमृता हाट मेले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए न केवल एक मंच प्रदान करता है बल्कि उनको आर्थिक रूप सक्षम बनाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को प्रोत्साहित किया और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और वे आत्मनिर्भर बनती है। उन्होंने अमृता हाट का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री की जानकारी प्राप्त की समारोह में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान के अन्य जिलों से यहां आने वाले स्वयं सहायता समूह धन्यवाद के पात्र हैं।जिन्होंने अपने जिले से आगे बढ़ कर उनके उत्पादों को यहां प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि धौलपुर के संचालित स्वयं सहायता समूह इनसे प्रेरणा लेकर जिले से बाहर भी अपनी पहचान बनाएं।जिन उत्पादों का चलन बिक्री अधिक हो उनका निर्माण कर अपने आप को आर्थिक रूप से सक्षम बनाए। कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग भूपेश गर्ग के हाट मेले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हाट मेले के 10 जिलों के 31 महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्वयं द्वारा निर्मित ज्वैलरी, हैंडी क्राफ्ट,नमकीन,आचार,सूट,आदि उत्पादों के साथ भाग लिया। 8 विभागो द्वारा योजनाओं और कार्यक्रमो को जानकारी से संबंधित स्टॉल लगाए गए। उन्होंने जिले में आने वाले सभी महिला स्वयं सहायता समूहों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों,सहयोगी विभागों,विभागीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीपीसी मुकेश गर्ग, मुख्य आयोजना अधिकारी मनोज सिंघल,सीडीपीओ राजाखेड़ा अविनेश कुमार , पार्वती कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन मांगीलाल भूतिया ने किया।इस अवसर पर विभाग की महिला पर्यवेक्षक, ग्रामीण क्षेत्रों की साथिनें,नरेंद्र,शंकरदयाल,लोकेश,प्रवीण,आनन्द,केशव आदि उपस्थित रहे।
- स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार
स्विट्जरलैंड के 29 नवंबर के जनमत-संग्रह में 54.3% मतदाताओं ने हथियार निर्यात नियमों में ढील को मंजूरी दी। 36 पश्चिमी साझेदार देशों को राहत मिलेगी, लेकिन यूक्रेन को प्रत्यक्ष आपूर्ति पर रोक जारी रहेगी। - रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत
29 नवंबर को यूक्रेन और रूस में हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की खबर AP ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रूस के 1,017 यूक्रेनी ड्रोन रोकने का दावा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं है। - GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में
GitHub दिसंबर 2026 से भारत में पात्र Enterprise Cloud ग्राहकों को source code और कुछ repository data देश में रखने का विकल्प देने की तैयारी में है। Copilot prompts की भारत में processing अभी उपलब्ध नहीं होगी। - NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए
Indian Oil, Coal India, GAIL, Ircon, Hindustan Copper, RCF, MTNL और BCCL को सितंबर तिमाही में बोर्ड संरचना संबंधी SEBI LODR अनुपालन में कमी के लिए 27 नवंबर के नोटिस मिले। कुल जुर्माना ₹1.63 करोड़ बताया गया है। - Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर
Tata Sons का बोर्ड 30 नवंबर को RBI के लिस्टिंग निर्देश, एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और Noel Tata के प्रस्तावों पर विचार करेगा। SP Group ने हिस्सेदारी के एक हिस्से के बदले करीब ₹25,000 करोड़ जुटाने के लिए बायबैक या सीधी बिक्री का विकल्प रखा है। - हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के 1983 के नियुक्ति रिकॉर्ड के सत्यापन में देरी और व्यक्तिगत पेशी से अनुपस्थिति पर मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार पर ₹10,000 की कॉस्ट लगाई।













Comments (0)