Monday, 30 November 2026
Breaking
स्पेन के आम चुनाव में शाम 6 बजे तक करीब 68.1% मतदान, 2023 से 15 अंक अधिक Sarvam के ट्रिलियन-पैरामीटर AI मॉडल पर 150–200 मिलियन डॉलर खर्च का अनुमान Tata Steel की 1 दिसंबर को बोर्ड बैठक, APL Apollo सौदे पर निवेशकों की चिंताओं की समीक्षा रिपोर्ट: BAT ITC Hotels में बची 6.3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, ₹2,288 करोड़ की ब्लॉक डील राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म, चार जिलों में जारी भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर

अग्रवाल फाउण्डेशन हेल्प सोसायटी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आयोजित

अग्रवाल फाउण्डेशन हेल्प सोसायटी का शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह आयोजित Dholpur
View story

धौलपुर ।अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसायटी बाडी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ अग्र कुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन एवं माँ माधवी की पूजा अर्चना कर किया गया शुभांरभ में जिला अग्रवाल महासमिति के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल, बाडी अग्रवाल समाज अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, सतीश अग्रवाल,बिजौली गौशाला अध्यक्ष सुनील गर्ग सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण में टीम के सभी सदस्यों ने जिला अग्रवाल महा समिति के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल द्वारा सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।इसके बाद होली मिलन कार्यक्रम मे मथुरा वृदांवन के पधारे कलाकारों द्वारा भक्तिमय गानों पर प्रस्तुति दी गयी ।अग्रवाल महासमिति धौलपुर के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि कोरोना काल मे पीडित लोगो को टीम द्वारा समय समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया तथा शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मै अग्रवाल फाउण्डेशन हेल्प सोसायटी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हू कि यह टीम इसी ऊर्जा के साथ निरतंर कार्य करती रहे। बिजौली गौशाला अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कहा कि अग्रवाल फाउंडेशन हेल्प सोसायटी टीम जिलेभर मे बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं इस टीम के द्वारा समय-समय पर ब्लड केंम्प आयोजित किए जाते है यह संस्था धौलपुर जिले में हीं नहीं अन्य जिलों में भी किसी को ब्लड की आवश्यकता होने पर उनकी टीम द्वारा जरुरतमंदों को उपलब्ध कराया जाता हैं। अग्रवाल फाउण्डेशन हेल्प सोसायटी सचिव सोमेंद्र मंगल ने बताया कि आगामी समय मे टीम द्वारा मेघा शिविर आयोजित किया जायेगा एवं राज्य सरकार द्वारा संचलित योजनाओ का लाभ समाज के सभी आमजन एवं गरीब लोगो को मिले ऐसा हमारी टीम द्वारा प्रयासरत रहेगा अग्रवाल फाउण्डेशन हेल्प सोसायटी अध्यक्ष रामनिवास गर्ग अग्रवंशी ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे पधारे सभी आगुंतको का धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त किया।इस दौरान संस्थापक रोहित मंगल,सचिव सोमेन्द्र मंगल, मोहित मंगल ,अमित मंगल, गिर्राज मंगल,अंकित गोयल
अनिल बंसल,पुनीत कंसल,अभय गर्ग,संतोष बंसल,अंकुश गर्ग ,अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष विष्णु महेरे,डाँ.विवेक अग्रवाल, डाँ.हरीकिशन मंगल,, भानू मंगल, डॉ पंकज सिंघल ,शिवशंकर बिंदल, एडवोकेट अरुण मंगल,अजय गर्ग सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *