
धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा के प्रथम बार धौलपुर आगमन पर परिषद की धेय्य यात्रा पुस्तक देकर स्वागत किया। इस मौके पर जयपुर प्रान्त के प्रान्त संयोजक, निजी विश्विद्यालय अभिनव सिंह ने बताया कि हाल ही में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय भरतपुर का प्रो. रमेश चंद्रा को कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. चंद्रा इससे पहले चंद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ नैनो मेडिकल साइंसेज दिल्ली में निदेशक थे। वही सभी कार्यकर्ताओं ने नये कुलपति प्रो. रमेश चंद्रा से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। वही विश्विद्यालय में चल रही विभिन्न खामियां को लेकर सामान्य वार्ता की। जिसमें मुख्य समस्या जो विश्विद्यालय के ओर से छात्रों की समस्या समाधान हेतु उप केंद्र धौलपुर में खोला गया। वह पूर्ण रूप से समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। जिसके चलते छात्रों को अपनी छोटी छोटी समस्या को ले कर भरतपुर विश्वविद्यालय में ही जाना पड़ता है है। विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर प्रांत संयोजक अभिनव सिंह, धीरेन्द्र कुशवाहा, विकास अग्रवाल, रामू कुशवाहा, आशुतोष कटारा, विष्णु भरद्वाज आदि मोजूद रहे।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान





