धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई धौलपुर के द्वारा नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर नगर मंत्री धीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि धौलपुर जिले का सबसे बड़ा पीजी कॉलेज है जिसमें लगभग 4000 छात्र इस शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं कॉलेज जाने के सड़क मार्ग कमल होटल से रेलवे क्रॉसिंग फाटक तक है। जिसमें आए दिन मांस व्यापार करने वाले व्यापारियों के द्वारा गंदी अवस्था में मांस के टुकड़े फेंक दिए जाते हैं। जिसके सड़ने के कारण वह पूरा मार्ग बदबू करता है। कॉलेज शिक्षा का मंदिर होता है जहां पढ़ने वाला छात्र प्रतिदिन इस मार्ग से ही होकर कॉलेज जाता है। उनको आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। ज्ञापन में बताया कि इन मांस व्यापारियों को लिखित सरकारी आदेश देकर पाबंद किया जाए और जो लोग मांस का कूड़ा कचरा सड़क मार्ग पर इधर-उधर फेंक देते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। हालांकि विद्यार्थी परिषद इससे पूर्व भी इस समस्या को लेकर नगर परिषद प्रशासन एवं जिला प्रशासन को अवगत करा चुका है। परंतु इसके बाद भी अब तक उनकी ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है विद्यार्थी परिषद नगर परिषद प्रशासन को तीन दिवस का अल्टीमेटम देती है तीन दिवस के अंतर्गत अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ एक उग्र आंदोलन करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी। इस मौके पर ज्ञापन में नगर मंत्री धीरेंद्र कुशवाह, विकास अग्रवाल, रविंद्र लहरी, अंकित सेन, अनुराग, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
- भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच
- Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर
- सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही
- अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर
- महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध








Comments (0)