कॉलेज परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने कुलाधिपति के नाम दिया ज्ञापन
धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर ने पीजी कॉलेज में प्राचार्य के द्वारा कुलाधिपति के नाम फीस बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन दिया और फीस बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए मांग की। नगर सह मंत्री अरूण चौधरी के नेतृत्व में प्राचार्य से मिलकर उन्हें इस बारे में अवगत करवाया। छात्रों ने बताया कि इस स्तर में कालेज कक्षाओं की फीस में अथाह बढ़ोतरी की है। पिछले वर्ष यह फीस दो हजार रुपये के करीब थी, जो कि अब यह फीस सात हजार के करीब कर दी गई है। यह बढ़ोतरी विशेष तौर पर ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों के लिए बहुत अधिक है। जिसे वापस लेना चाहिए वहीं जिला कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल ने बताया है कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्रों की मांगों के और हितों के लिए लड़ता रहा है। अगर इस फीस वृद्धि को चार दिनों के अंदर कम नहीं किया जाता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी l इस दौरान जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह, नीरज शर्मा, अरुण चौधरी, सुमित कांधिल, आकाश दिवाकर, रामकेश मौजूद रहे।






Comments (0)