एबीवीपी ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत
धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। जिसके अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को संगठन की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए संगठन से जुडने का आव्हान किया। जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा देश समाज एवं छात्र हितों के साथ के कार्य करता है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया। जिला कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल ने बताया 1948 से लगातार इस संगठन के माध्यम से व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ राष्ट्र का पुननिर्माण करने के लिए प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान के माध्यम से अपने विचारों से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का काम करती हैं l राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा चरित्र संस्कार के भाव को विकसित कर रहा है इसलिए आज बड़ी संख्या में छात्र संगठन से विद्यार्थी जुड़ रहे है इस वर्ष संपूर्ण जिले के विभिन्न कैंपस में सदस्यता अभियान के माध्यम से 8000 छात्रों को इस संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है विद्यार्थी परिषद द्वारा यह महाविद्यालय सदस्यता अभियान 21 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक संचालित होगा। इसमें विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसरों में जाकर सदस्यता कराएंगे।








Comments (0)