Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

डॉक्टर्स डे के अवसर पर एबीवीपी ने डॉक्टर्स को भेंट किए तुलसी के पौधे

डॉक्टर्स डे के अवसर पर एबीवीपी ने डॉक्टर्स को भेंट किए तुलसी के पौधे Dholpur
View story

डॉक्टर्स डे के अवसर पर एबीवीपी ने डॉक्टर्स को भेंट किए तुलसी के पौधे

धौलपुर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई धौलपुर के द्वारा “मेडिविजन” के अंतर्गत राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में सभी डॉक्टर्स को तुलसी का पौधा देकर “राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस” मनाया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक योगेश मीणा व अंकित सेन बताया कि 1 जुलाई को डॉ. बीसी रॉय का जन्मदिन होता है । इसलिए उन्हीं के सम्मान में यह दिन देश में डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की। इस मौके पर विष्णु भारद्वाज और सुमित कांदील ने बताया कि डॉक्टर को हमारे देश में ईश्वर का दर्जा दिया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान इन डॉक्टर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की सहायता की। ऐसे में हम सभी लोगों को डॉक्टर का सम्मान करना चाहिए। प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि आज विद्यार्थी परिषद के द्वारा धार्मिक मान्यताओं और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 51 तुलसी के पौधे डॉक्टर को भेंट किए गए और उनसे पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पौधे की देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर जयपुर प्रांत के निजी विश्वविद्यालय प्रांत संयोजक अभिनव सिंह, जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाहा, विष्णु भारद्वाज, अंकित सेन, योगेश मीणा, सुमित कांदील, राहुल बघेल, हर्ष कुमार, अंकित शर्मा उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *