Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

एबीवीपी ने प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

एबीवीपी ने प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका Dholpur
View story

एबीवीपी ने प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला धौलपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जिला कलेक्टर कार्यालय पर जलाया और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह ने बताया कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। प्रताप गढ़ में जिस प्रकार से एक आदिवासी गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर उसके पति द्वारा पीटा गया एवम निर्वस्त्र घुमाया गया वह अशोभनीय हैं और मोहब्बत की दुकान चलाने वाले के मुंह पर करारा तमाचा हैं।नगर मंत्री योगेश मीणा ने कहा कि राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है. इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से असफल और लचर हो गई हैं।मुख्यमंत्री और मंत्री गुट बाजी के झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं। विद्यार्थी परिषद ने इससे पूर्व भी बहन -बेटियों के साथ बलात्कार की घटना को लेकर न्याय पद यात्रा निकाल कर इस सरकार की ईंट से ईंट बजाई थी ,लेकिन अब इस नकारा सरकार को जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान
जिला संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी, अभिनव सिंह,नितिन कुशवाहा समर्थ गुर्जर, विकास अग्रवाल,अरूण चौधरी, विष्णु भारद्वाज, पालवेंद गुर्जर,प्रदीप शेखर, सुमित कांधील, प्रदीप कुशवाह, रामरूप गुर्जर, गणेश राहुल गौर, बृजेश कुमार, जयवीर,विमल, सूरज, दीपक, धीरज, कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *