Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग Dholpur
View story

आम आदमी पार्टी ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

धौलपुर। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को देश के सभी जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर मणिपुर में हो रहे नरसंहार और महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका सामूहिक बलात्कार और हजारों की भीड़ द्वारा परिवार के साथ की गई दरिंदगी को पूरे देश ने देखा है। इस संदर्भ मे धौलपुर आम आदमी पार्टी द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन दिया गया ।जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी ने बताया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए । इस देश में लड़कियां, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है ,यह देश का पहला ऐसा मामला है, जहां महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल भीड़ ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार, बर्बरता की सारी हदों को पार किया, मानवता को शर्मसार किया है‌‌ ।जब इसकी आवाज पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा जब संसद में उठाई गई तो महिला विरोधी केंद्र सरकार ने उन्हें मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया।सरकार ऐसे बलात्कारियों को क्यों संरक्षण दे रही है।इस दौरान ज्ञापन देने वालों में एड. ओपी त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल विंग सोमवीर तोमर,अंकित मथुरिया, कुसुम सक्सेना,शब्बीर खान, अमर सिंह कुशवाह,विनोद प्रजापति, इरशाद खान समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *