मजबूत संगठन तन्त्र और विचारधरा ही हमारी जीत का मंत्र -चंद्रशेखर
धौलपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव मोड में नजर आ रही है. पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए फीडबैक लेने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित प्रमुख बड़े नेता धौलपुर जिले की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए ।
भाजपा जिला कार्यसमिति की वृहद बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच,जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम, ज़िला संगठन सह प्रभारी डॉ.लोकेश चर्तुवेदी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्भर दयाल शर्मा, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व विधायक जसवंत सिंह, पूर्व विधायक रानी कोली, पूर्व ज़िला प्रमुख पं.किशन चंद शर्मा व मंचस्थ पदाधिकारियों के साथ अपेक्षित श्रेणी के प्रदेश और जिला पदाधिकारी,मंडल मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज़िला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि विगत वर्षो में भाजपा का धौलपुर में संगठन धरातल पर मजबूत हुआ है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त संगठनात्मक,
रचनात्मक और आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मुखर होकर राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध किया है। धौलपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ को चुन-चुन कर बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं द्वारा पीड़ित और प्रताड़ित किया जा रहा है। इस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा का कार्यकर्ता विचलित नहीं है। हम आगमी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाकर धौलपुर जिले को कांग्रेस मुक्त बनाने का संकल्प लेते हैं।संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा वंशवाद, जातिवाद,तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने राजस्थान को 50 साल पिछे धकलने का काम किया है.कांग्रेस मुक्त राजस्थान का मतलब गरीबी,गंदगी ,भ्रष्टाचार मुक्त, राजस्थान विकास युक्त राजस्थान है। हमें राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाना है।प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा रखें अभूतपूर्व जन हितेषी बजट ने कांग्रेस के चुनावी गणित का बजट गड़बड़ा दिया है। हम सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओ को ज़िला कार्य समिति के बाद प्रत्येक मण्डल पर कार्य समिति आयोजित करनी है। और बजट के प्रमुख घोषणाओं का सरलीकरण कर आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
ज़िला प्रभारी जवाहर सिंह बेढम ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. यह सम्मान हमें असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत संघर्ष और समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है.।बैठक में पूर्व विधायक सुखराम कोली द्वारा कार्यसमीति में राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान पूर्व विधायक रानी कोली, ज़िला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, सुरेश कौशिक ,ज़िला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर, वरिष्ठ नेता हरिनिवास शर्मा, डॉ.मनोज शर्मा ,जयवीर पोसवाल, विष्णु सिंघल,विजय त्यागी, कुक्कू शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला मुकेश सक्सेना सहित भाजपाई सम्मिलित हुए।

- SEBI ने विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान की, 3 दिसंबर से लागू होंगे नए नियमSEBI ने पात्र NRI, OCI और विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों के लिए डिजिटल KYC और वीडियो वेरिफिकेशन की सुविधा आसान की है। नए नियम 3 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
- ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत को पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम गोल्ड, चीन को पछाड़कर शीर्ष स्थानदोहा में ISSF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम ने 1659 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 82.32% मतदान, 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में लगभग 82.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। - केंद्र ने राज्यों को पहले जारी किए ₹1.09 लाख करोड़, राजस्थान के खाते में आए ₹6,460 करोड़केंद्र सरकार ने 5 नवंबर को राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की ₹1,09,019 करोड़ की किस्त अग्रिम जारी की। इसमें राजस्थान को ₹6,460 करोड़ मिले।
- दो से अधिक बच्चों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी पर फिर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, बड़ी बेंच को भेजा मामलासुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों की अयोग्यता से जुड़े 2003 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



