Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राजनैतिक अधिकारों को लेकर समाज के अधिवेशन का हुआ आयोजन

राजनैतिक अधिकारों को लेकर समाज के अधिवेशन का हुआ आयोजन Dholpur
View story

राजनैतिक अधिकारों को लेकर समाज के अधिवेशन का हुआ आयोजन


धौलपुर । राठौर युवा संघर्ष मंच भारत की राजस्थान इकाई द्वारा अखिल भारतीय राठौर युवा अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन धौलपुर में हुआ।जिसमे राजस्थान प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ साथ मध्यप्रदेश,हरियाणा,दिल्ली, उत्तरप्रदेश से कई प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राठौर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह राठौर और पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह राठौर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय राठौर समाज के धौलपुर जिले के जिला महामंत्री कुश राठौर ,कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक राठौर ने की।कार्यक्रम में सर्वप्रथम राठौर समाज के संस्थापक वीर सपूत दुर्गादास राठौड़ के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा ,पुष्प अर्चना की गई।उसके बाद समाज के सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दिलीप राठौर ने कहा की इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य राठौर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना, समाज को शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में पहचान ,राजनीतिक भागीदारी के लिए किया गया। हम समाज के विकास हेतु सदैव प्रयासरत रहेंगे।मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा की राठौर समाज के युवाओं के संघर्ष करने की शक्ति और बुजुर्गों के तजुर्वे और ज्ञान की ताकत पर राठौर समाज को एक नया मुकाम हासिल हो सकेगा।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री कुश राठौर ने कहा की हमारा राठौर समाज एक सुंदर माला के मोतियों की तरह बिखरा हुआ है।समाज को राष्ट्रीय स्तर पर और राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए हम सभी को धरातल पर उतर कर मजबूती के साथ समाज को एकजुट कर कड़ी मेहनत करनी होगी।तभी राठौर समाज को एक नई पहचान मिल सकेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामसेवक राठौर ने कहा की हम राठौर समाज की किसी भी कार्य और सेवा के लिए सदैव तत्पर है।और हम समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन विजय राठौर ने किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष दाऊदयाल राठौर,रामधन राठौर,उमेश राठौर,महेश राठौर,आकाश राठौर,प्रवीण राठौर मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *