
8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: पति की गैरमौजूदगी में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमॉर्टम
8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: पति की गैरमौजूदगी में बिगड़ी तबीयत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमॉर्टम
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के चैना का पूरा गांव में 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका कृष्णा (पत्नी हरिशंकर कुशवाहा) की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। ससुराल वालों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के वक्त पति था कानपुर में
मृतका के पति हरिशंकर कुशवाहा, जो मार्बल का काम करते हैं, घटना के समय कानपुर में मजदूरों को छोड़ने गए हुए थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही वे रात में धौलपुर लौट आए।
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। उपखंड अधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पचगांव चौकी के पुलिसकर्मी अरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतका के 8 माह का गर्भ होने के कारण मामला बेहद संवेदनशील बन गया है। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच कर रही है।
हमसे जुड़ें
धौलपुर और आसपास की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए DLP NewsTV के साथ जुड़े रहें। हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो करें:
- Instagram: instagram.com/dlpnewstv
- Facebook: facebook.com/dlpnewstv
- Twitter: twitter.com/dlpnewstv
- YouTube: youtube.com/@dlpnewstv
इसके अलावा, सीधे अपने व्हाट्सएप पर खबरें पाने के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IIGRgjVmTtS8SKf7HZgTpr
DLP NewsTV – आपके साथ, हर खबर।

- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी




