जिले के सात शिक्षकों को राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा सम्मान से किया सम्मानित
धौलपुर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चित्तौड़गढ गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान समारोह में धौलपुर के सात शिक्षकों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दयाकान्त सक्सेना ने बताया कि समारोह में रामसहाय तिवारी प्रभारी भारती संस्कृति ज्ञान शांतिकुंज हरिद्वार ने जिले के 7 शिक्षकों में व्याख्याता एवं सचिव संस्कृति ज्ञान परीक्षा धौलपुर भगवान सिंह मीना,प्रधानाचार्य कासिमपुर महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तसीमो राजकुमार मित्तल,मोहर सिंह तोमर, मुकेश कैम,रागिनी सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर को सम्मानित किया। इन शिक्षकों ने गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विशेष योगदान देकर भारतीय संस्कृति के प्रचार- प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस दौरान मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद शर्मा,उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन,पूर्व मुख्य ट्रस्टी, नत्थीलाल शर्मा,ट्रस्टी मौजीराम,राजू सक्सेना,संजय कमठान,नत्थीलाल वर्मा सहित गायत्री परिवार ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने सभी शिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
UPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। - ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल और विमानन क्षेत्र से जुड़े होने के आरोप में भारत और तुर्किये के कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप अमेरिकी प्रशासन के हैं; स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष नहीं। - सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
केंद्र सरकार का IT मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर पोस्ट के लिए मिलने वाली Safe Harbour सुरक्षा पर पुनर्विचार कर रहा है। अभी यह चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर है, अंतिम फैसला नहीं। - AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
CERT-In के नए दिशानिर्देशों में AI सिस्टम के जोखिम के अनुसार सुरक्षा ऑडिट, सतत निगरानी और रिपोर्ट योग्य साइबर घटनाओं की छह घंटे में जानकारी देने की व्यवस्था शामिल है। - बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर तीन राज्यों के मुख्य सचिवों और DGP से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। - घटिया दवाओं पर सख्ती का प्रस्ताव: गंभीर गुणवत्ता खामी पर तुरंत निलंबित हो सकता है लाइसेंस
स्वास्थ्य मंत्रालय ने Drugs Rules, 1945 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। कुछ गंभीर गुणवत्ता मानकों पर दवा फेल होने पर निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने और सुधार सत्यापित होने के बाद ही बहाली का प्रावधान सुझाया गया है। - तन्वी पात्री ने रचा इतिहास: यूथ ओलंपिक बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
15 वर्षीय भारतीय शटलर तन्वी पात्री ने जापान की युजुनो वतनाबे को 21-14, 11-21, 21-19 से हराकर यूथ ओलंपिक के महिला एकल बैडमिंटन फाइनल में जगह बनाई।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









