सोमवार को स्थानीय कोटला मोहल्ले में होगा कोविड-19 का वैक्सीनेशन

close up shot of vials
Photo by Maksim Goncharenok on <a href="https://www.pexels.com/photo/close-up-shot-of-vials-5995163/" rel="nofollow">Pexels.com</a>

सोमवार को स्थानीय कोटला मोहल्ले में होगा कोविड-19 का वैक्सीनेशन

धौलपुर। स्थानीय कोटला मोहल्ले में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन से वंचित लोगो को वेक्सीनेशन किया जाएगा। जिसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अथक प्रयास से कोविशिल्ड की 300 डोजेज अतिरिक्त वैक्सीन का प्रबंध किया गया है। सार्ड संस्था के क्लस्टर मोबिलाईजेशन कोऑर्डिनेटर मुजेद खान तथा चन्द्रकान्त शर्मा ने आज समुदाय में कोविड के प्रति जन जागरूकता बैठक कर मोहल्ले वासियों को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान यह भी सूचित किया गया कि जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व सार्ड संस्था के सयुंक्त तत्वाधान में सोमवार सुबह 10 बजे से कोविड-19 की सेकंड व प्रिकॉशन डोज से वंचित लोगों को यथा युक्त कोविशिल्ड व कोवक्सीन लगाई जाएगी।

person getting vaccinated
Photo by Gustavo Fring on Pexels.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *