नव मतदाता लोकतंत्र की नई कोपलें- डॉ चतुर्वेदी
धौलपुर। संगठन सह प्रभारी डॉ लोकेश चतुर्वेदी ने बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा मंडल की कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव जीतने के लिए मजबूत संगठन निर्माण की आवश्यकता बताते हुए शक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की उपयोगिता व अनिवार्यता के निर्माण को प्रमुखता से पूर्ण करने पर बल दिया। मंडल कार्यसामिति की अध्यक्षता राधेश्याम जगरिया ने किया। बैठक में मंडल महामंत्री संजय पाराशर ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसका भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ अमिताभ मीना मंडल, महामंत्री भोला सिंह व सौरभ व्यास ने अनुमोदन किया तथा सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों हाथ उठा कर प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया। जिला कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री जितेंद्र तिवारी नें कार्यकर्ताओ की सक्रियता बढ़ाने का आव्हान किया । 3 से 10 फरवरी तक चलने वाले नव मतदाता घर घर संपर्क अभियान के अंतर्गत डॉ चतुर्वेदी ने बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा मंडल में नव मतदाताओं से संपर्क किया।डॉ चतुर्वेदी ने नव मतदाताओं के निवास पर जाकर उन्हें भाजपा का दुपट्टा पहनाया और भारत के लोकतंत्र में भागीदारी के लिए उनका स्वागत किया।इस अवसर पर नव मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि नव मतदाता लोकतंत्र की नई कोपलें है जो अपना पहला वोट सही जगह डालकर राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर डॉ चतुर्वेदी ने नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अग्निवीर व मुद्रा योजना के बारे में बताया और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए योजना का कैसे लाभ प्रप्त किया जा सकता है उसको समझाया। इस दौरान बैठक में नव मतदाता अभियान के जिला सह संयोजक पंकज शर्मा, विधानसभा विस्तारक गजेंद्र सिंह चौधरी, शिवम शर्मा मयंक चौहान ,बंटी यादव, प्रवेश केके कुशवाह,अक्षत बाल्मीकि, अवधेश बाल्मीकि, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनितUPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंधअमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल और विमानन क्षेत्र से जुड़े होने के आरोप में भारत और तुर्किये के कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप अमेरिकी प्रशासन के हैं; स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष नहीं।
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा मेंकेंद्र सरकार का IT मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर पोस्ट के लिए मिलने वाली Safe Harbour सुरक्षा पर पुनर्विचार कर रहा है। अभी यह चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर है, अंतिम फैसला नहीं।
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे मेंCERT-In के नए दिशानिर्देशों में AI सिस्टम के जोखिम के अनुसार सुरक्षा ऑडिट, सतत निगरानी और रिपोर्ट योग्य साइबर घटनाओं की छह घंटे में जानकारी देने की व्यवस्था शामिल है।
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलबNHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर तीन राज्यों के मुख्य सचिवों और DGP से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
- घटिया दवाओं पर सख्ती का प्रस्ताव: गंभीर गुणवत्ता खामी पर तुरंत निलंबित हो सकता है लाइसेंसस्वास्थ्य मंत्रालय ने Drugs Rules, 1945 में बदलाव का प्रस्ताव रखा है। कुछ गंभीर गुणवत्ता मानकों पर दवा फेल होने पर निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने और सुधार सत्यापित होने के बाद ही बहाली का प्रावधान सुझाया गया है।
- तन्वी पात्री ने रचा इतिहास: यूथ ओलंपिक बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी15 वर्षीय भारतीय शटलर तन्वी पात्री ने जापान की युजुनो वतनाबे को 21-14, 11-21, 21-19 से हराकर यूथ ओलंपिक के महिला एकल बैडमिंटन फाइनल में जगह बनाई।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान

