
धौलपुर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से 28 गौवंशो से भरा हुआ कंटेनर पकड़ा। रात्रि करीब 1:30 बजे एक कंटेनर कार्यकर्ताओं के सामने से गुजरा कार्यकर्ताओं को संदेह हुआ जिस पर कंटेनर को रोकने की कोशिश की गई जहां कंटेनर ड्राइवर ने स्पीड को बढ़ाते हुए कंटेनर को भगाया। कार्यकर्ताओं ने कंटेनर का पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी सूचना पर मनिया पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया । ट्रक ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका संयुक्त रूप में पुलिस सदर थाना धौलपुर एवं सैपऊ पुलिस के सहयोग से कंटेनर को सैपऊ पुल पर रुकवा लिया गया कंटेनर को रोकते ही ड्राइवर तस्कर भागने लगे बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गौ तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की। गोवंशों को सकुशल बिजोलिया गौशाला में छुड़वा दिया गया।टीम मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख चंद्र प्रताप , शुभम श्रीवास्तव ,राम शर्मा, चंद्र प्रताप ठाकरे, शुभम श्रीवास्तव ,दीपक पचौरी ,रविंद्र प्रजापति विकास शर्मा ऋषि शर्मा शुभम बघेल विशाल मथुरिया सहित कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।वही पुलिस ने आरोपी शहजाद पुत्र शब्वीर निवासी सावली उतर प्रदेश को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान





