19 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम
धौलपुर ।जिला क्रिकेट संघ द्वारा 19 वर्षीय डूंगरपुर शील्ड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम के चयन के लिए रविवार को इंदिरा स्टेडियम पर जिले भर से ट्रायल देने आए खिलाड़ियों से मंजरी फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा,आर सी ए के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी एवम् संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया।मंजरी फाउंडेशन निदेशक संजय शर्मा ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरांवित करने का आव्हान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से कहा कि जिले में प्रतिमाओं की कमी नहीं है स्टेडियम जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बाबजूद जिले के खिलाडियों ने क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में भी जिले को गौरांवित किया है, उन्होंने ट्रायल देने वाले
खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आव्हान किया। सचिव सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि आगामी 19 वर्षीय डूंगरपुर शील्ड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 70 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने ट्रायल दी सभी खिलाड़ियों को अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन का मौका दिया गया है ।श्रेष्ठ खिलाडियों का जिले की टीम चयन किया जावेगा ।ट्रायल क्रिकेट प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह ने जिले भर से आए खिलाडियों की प्रतिभाओं को देखा। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी अकील खान, गोविंद यादव, राघवेंद्र गहलोत,अभिषेक गोला,आर्यन शर्मा, संजीव गुर्जर, मौजूद रहे।








Comments (0)