राजपूत समाज की केसरिया महापंचायत में धौलपुर से सोवरन सिंह सिकरवार हुए शामिल
धौलपुर – राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रविवार को राजपूत समाज द्वारा केसरिया महापंचायत का आयोजन किया गया l जिसमें धौलपुर से जिले के भाजपा नेता और राजपूत समाज के कद्दावर नेता सोवरन सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा केशरिया महापंचायत में शामिल हुए l कद्दावर नेता सोवरन सिंह के बताया महापंचायत में राजपूत समाज के राष्ट्रीय एवं प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों सहित राजस्थान के कोने कोने से हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए l जिसमें समाज को एकजुट करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, फिजूल खर्ची को रोकने, एवं आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर महापंचायत में विस्तृत से चर्चा की गयी l महापंचायत में हजारों की संख्या में राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे l








Comments (0)